कटनीमध्य प्रदेश

1 लाख 62 हजार 878 किसानों के खाते में आए 32 करोड़ 57 लाख 56 हजार

कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 5 अक्‍टूबर को महाराष्‍ट्र के वाशिम से कटनी जिले के पात्र 1 लाख 62 हजार 878 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की 18 वीं किश्‍त के तौर पर 32 करोड़ 57 लाख 56 हजार रूपये की राशि किसानों के खाता में सीधे अंतरित की। जिले के सभी 9 तहसीलो के पात्र किसान हितग्राहियों को प्रति हितग्राही 2 हजार रूपये के मान से किसान सम्‍मान निधि की 18 वीं किश्‍त प्रदान की। इसमें रीठी तहसील के 21 हजार 246 किसानों को 4 करोड़ 24 लाख 92 हजार रूपये किश्‍त के रूप में राशि खाते में अंतरित की गई। जबकि बड़वारा तहसील के 15 हजार 439 किसानों के खाते में 3 करोड़ 8 लाख 78 हजार रूपये, बरही तहसील के 15 हजार 731 किसानों के खाते में 3 करोड़ 14 लाख 62 हजार रूपये और बहोरीबंद तहसील के 23 हजार 869 किसानों के खाते में 4 करोड़ 77 लाख 38 हजार रूपये की किश्‍त अंतरित की गई।

इसी प्रकार कटनी नगर तहसील के 8 हजार 866 किसानों के खाते में 1 करोड़ 77लाख 32 हजार रूपये, विजयराघवगढ़ तहसील के 27 हजार 549 किसानों के खातें में 5 करोड़ 50 लाख 98 हजार रूपये एवं ढ़ीमरखेड़ा तहसील के 25 हजार 646 किसानों के खाते में 5 करोड़ 12 लाख 92 हजार रूपये तथा स्‍लीमनाबाद तहसील के 15 हजार 446 किसानों के खातें में 3 करोड़ 8 लाख 92 हजार रूपये और कटनी तहसील के 9 हजार 86 किसानों के खातें में 1 करोड़ 81 लाख 72 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button