जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

फिलिस्तीन का झंडा, घर में फहराया : शिकायत के बाद मामला दर्ज

यश भारत डिंडोरी। समनापुर थानांतर्गत ग्राम भानपुर में मंगलवार को फिलिस्तीन झंडा फहराने और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश के मद्देनजर एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक भानपुर निवासी हरि ओम यादव पिता पुन्दीलाल 40 वर्ष ने शिकायत करते हुये बतलाया कि मंगलवार की सुबह करीबन 10बजकर 30 मिनट पर जब वह बाजार में किराना का समान लेने गया,तो उसने देखा कि मेहरुद्दीन पिता गुलाम मुहम्मद ने अपने घर में फिलिस्तीन का झंडा फहराया हुआ है।

 

उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया।मेहरुद्दीन की इस हरकत से ग्राम वासियों में शत्रुता एवं अलगाववाद की भावना पैदा हुई है।शिकायतकर्ता हरीओम ने इस हरकत से देशवासियों की भावना को ठेस पहुंचने की बात भी कही है।इसका विरोध करने पर मेहरुद्दीन ने जुलूस में भी इस झंडे को लहराने की धमकी दी और ऐसा करने से रोकने की चुनौती देने लगा।शिकायत समनापुर पुलिस ने धारा 197 (2),351(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button