जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
CRIME ALERT : युवक ने पी लिया कीटनाशक : उपचार के दौरान मौत

सिवनी यश भारत-जिले के घंसौर थाना अंतर्गत आने वाले बालपुर ग्राम में एक व्यक्ति की कीटनाशक के सेवन से मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड घंसौर के अंतर्गत आने वाले बालपुर ग्राम में रात्रि के समय एक व्यक्ति पप्पू यादव उम्र 40 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया।
जिसके बाद परिजनों ने उसे गम्भीर हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किन कारणों से युवक ने कीटनाशक का सेवन किया। जिससे उसकी मौत हो गई।







