रायबरेली से राहुल गांधी ने भरा पर्चा, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पूरा परिवार रहा मौजूद
राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से अपना पर्चा भर दिया है। नामांकन के वक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा मौजूद थे। नामांकन करने से पहले राहुल गांधी एक गेस्ट हाउस से निकलकर पार्टी के दफ्तर गए है। यहां से ही उनका काफिला नामांकन करने के लिए रवाना होगा। राहुल के साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, मलिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत रायबरेली गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर में राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
स्मृति ईरानी बोली- गांधी परिवार ने हार स्वीकार कर ली
अमेठी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कहा कि गांधी परिवार का कोई भी सदस्य अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहा है, यह अपने आप में एक संकेत है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार स्वीकार कर ली है।