जबलपुर

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जबलपुर में मनाया स्थापना दिवस

भाजपा का स्थापना दिवस आज

 

पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं में देखा गया उत्साह

जबलपुर,यशभारत। शनिवार आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। पूरे देश में पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं द्वारा आज का दिन उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जबलपुर में भी भाजपा के नेता, कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस उमंग के साथ मनाया गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जबलपुर में भारत माता के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया और पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button