युवा शक्ति राष्ट्र की रीढ़ है, नींव है :- वीडी शर्मा

सागर यश भारतl आदर्श गार्डन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता वही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि देश के नवनिर्माण और विकास में युवाओं की भूमिका ठीक वैसी ही है, जैसी किसी सजीव शरीर में प्राण, क्योंकि राष्ट्र की रीढ़ और नींव युवा शक्ति ही है। युवाओं के विचारों की हवा ही राष्ट्र की विजय पताका की दिशा निर्धारित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आपसे सबसे अधिक अपेक्षाएं हैं।
इसलिए प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने मुझे आपके पास संवाद करने के लिए भेजा है। मोदी सरकार निरंतर युवाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सागर में नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
सागर के मोतीनगर क्षेत्र स्थित आदर्श गार्डन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आम तौर पर नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जाता है तो उसमें भाजपा के पधाधिकारी व ऐसे लोग शामिल होते है, जो नव मतदाता है ही नहीं, लेकिन मैं भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल को दी बधाई देता हूं, जिन्होंने नव मतदाताओं को इतनी बड़ी संख्या में आमंत्रित किया। उन्होंने यश अग्रवाल को दी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2024 तक भारत दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। हमारी संस्कृति अब दुनिया अपनाने लगी है। कोरोना काल के दौरान विदेशों में जब हाहाकार मचा हुआ था, तब हमने धैर्य और संयम का परिचय दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हरके वर्ग के लिए योजनाएं चलाई। कोरोना की वैक्सीन बनाने के बाद पूरे विश्व की नजरें हम पर टिक गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो कर दिखाया जो कोई भी नहीं कर पाया।
अर्थव्यवस्था भी पटरियों पर लौट आई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है। अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम लाल के मंदिर का निर्माण कराया। कश्मीर से धारा 370 को हटाने जैसी अहम कार्य किए। यह ऐसे कार्य थे, जिन पर पुरानी सरकारें, केवल विचार ही करती रही। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें साकार करके दिखाया।
आज का युवा देश की दिशा और दशा बदलने की शक्ति रखता है। युवा मतदाताओं से मैं अपील करता हूं कि विश्व के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबूती प्रदान कर देश के नव निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। इस दौरान उन्होंने नव मतदाताओं से संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी जानकारी दी।







