जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रदेश में नए सिरे से होंगी निगम मंडलों में नियुक्तियां, कई पुराने नेताओं की हुई छ़ट्टी : आदेश निकलना शुरू

IMG 20240213 WA0036

भोपाल। प्रदेश की डां मोहन सरकार द्वारा निगम मंडलों में पदस्थ पुराने पदाधिकारियों को हटाकर नए सिरे से नियुक्तियां करने की तैयारी कर ली गई है। इसकी शुरुआत आज एक साथ तीन नेताओं की निगम मंडलों से छुट्टी करने के साथ ही कर दी गई है।

 

जिन भाजपा नेताओं की मंगलवार को छुट्टी की गई है, उनमें उमा भारती समर्थक शैलेन्द्र शर्मा और नरेन्द्र बिरथरे को राज्य कौशल विकास एंव रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह से राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह को भीहटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही सभी निगम मंडलों में नियुक्त नेताओं को उनके पद से हटा दिया जाएगा। इसके बाद नए सिरे सो नियुक्तियां की जाएंगी। यह सभी नियुक्तियां चुनावी साल में की गई थीं।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu