भोपालमध्य प्रदेशराज्य

मप्र में तीन सडक़ हादसों में 8 की मौत, कई घायल. भोपाल में कार पेड़ से टकराई, परखच्चे उड़े     

मप्र में तीन सडक़ हादसों में 8 की मौत, कई घायल. भोपाल में कार पेड़ से टकराई, परखच्चे उड़े     

भोपाल ,यशभारत भोपाल के उपनगरीय क्षेत्र बैरागढ़ में एक तेज रफ्तार कार पेड़से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल है। मृतकों की पहचान प्रीत आहूजा, सत्यम डाबी और पंकज सिसोदिया के रूप में हुई है। प्रीत कपड़े की दुकान चलाता था। सत्यम उसी की दुकान में काम करता था।एक्सीडेंट चिरायु अस्पताल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और एम्बुलेंस करीब एक घंटे लेट मौके पर पहुंचे। एक्सीडेंट चिरायु अस्पताल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुआ।  एक्सीडेंट चिरायु अस्पताल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और एम्बुलेंस करीब एक घंटे लेट मौके पर पहुंचे। रूक्क04 श्व्र 6004 नंबर की पोलर व्हाइट कलर की हुन्डई वेन्यू कार प्रीत आहूजा के भाई कमलेश आहूजा के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे में घायल राहुल कंडारे को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
होटल में खाना खाने सीहोर गए थे
परिजन ने बताया- चारों युवक सीहोर के दरबार होटल में खाना खाने गए थे। लौटते समय इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार पेड़ से टकरा गई। गाड़ी प्रीत चला रहा था। विशाल उसके बगल वाली जबकि राहुल और कमलेश पीछे की सीट पर बैठे थे। विशाल और प्रीत 12वीं क्लास तक पढ़े थे। पंकज 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। तीनों स्कूल फ्रेंड थे। प्रीत घर से बिना बताए ही बड़े भाई की गाड़ी लेकर निकला था।  

 छिंदवाड़ा में बारातियों से भरी बस पलटी:पिता-पुत्र की मौत, 29 घायल

छिंदवाड़ा जिले के ग्राम बांकी उमरिया से बारात लेकर लौट रही एक बस शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हादसे का शिकार हो गई। बस रूक्क49क्क0264 बांसुरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खेत में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई। मृतकों की पहचान गिरन सिंह ठाकुर (60 वर्ष) और उनके बेटे राहुल ठाकुर (27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम तिनसरा, चौकी आमगांव, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर के निवासी थे। 
29 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
घटना में 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 बच्चे, 3 महिलाएं और 23 पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत शासकीय अस्पताल हर्रई में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज जारी है।  बस बारात से लौट रही थीजानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर पलटी, जिससे हादसा हुआ। बस ग्राम तिनसरा लौट रही थी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य में मदद की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने घायलों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण किया।                                                                     इंदौर-बैतूल हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत से नीचे गिरे लोगों को ट्रक ने कुचला  
देवास। सडक़ हादसों के लिहाज से इंदौर-बैतूल हाईवे के डेंजर जोन कलवार घाट में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइक की भिड़त के बाद इनमें सवार 6 लोग नीचे गिर गए। ट्रक की चपेट में आने से तीनों लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका प्राथमिक इलाज कन्नौद में किया गया। मृतकों में दो पुरुष व एक महिला शामिल है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कलवार घाट पर कन्नौद की ओर के उतार वाले क्षेत्र में तेज गति से जा रही दो बाइक के बीच में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। बाइक टकराने के बाद सभी छह लोग नीचे गिर गए। इनमें से तीन को पास से निकल रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे एक बाइक में सवार पुरुष तथा दूसरी बाइक में सवार एक महिला व एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई वहीं हादसे में तीन अन्य गंभीर लोग रूप से घायल हुए इनमें से एक को प्राथमिक उपचार करके रेफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App