कटनी

7 सालों से काट रहा था फरारी, खबर मिलते ही बड़वारा पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

कटनी, यशभारत। बड़वारा पुलिस ने पुलिस ने 7 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बड़वारा थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय ने बताया कि एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बड़वारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर फरार वारंटियों की तलाश की जा रही है। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 148/18 तथा बड़वारा थाना के अपराध क्रमांक 364/18 धारा 457 एवं 380 के स्थायी वारंटी संतोष उर्फ मोटा चौधरी पिता मवासी चौधरी निवासी ग्राम बड़वारा के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी को 29 अगस्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पवनराज तथा आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button