कटनी

49 दिन में 369 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण

न 15 दिन की समय-सीमा तय की, ऑनलाइन प्रक्रिया से निपटाए गए 358 ऑफलाइन प्रकरण

  • 49 दिन में 369 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण
  • नगर निगम ने लंबित मामलों पर 15 दिन की समय-सीमा तय की, ऑनलाइन प्रक्रिया से निपटाए गए 358 ऑफलाइन प्रकरणIMG 20260919 WA0000 IMG 20260905 WA0077

कटनी, यशभारत। नगर निगम में नामांतरण प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के बाद लंबित मामलों के निपटारे पर फोकस बढ़ा है। 1 जुलाई से 18 सितंबर तक 369 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें 358 प्रकरण ऑफलाइन प्राप्त हुए थे, जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए निपटाया गया, जबकि 11 प्रकरण ऑनलाइन प्राप्त होकर ऑनलाइन ही निराकृत किए गए।
राजस्व शाखा की समीक्षा के दौरान सामने आई स्थिति के बाद निगमायुक्त तपस्या परिहार ने शेष लंबित नामांतरण प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर 15 दिन में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी और प्रक्रियागत दिक्कतों को दूर करने के लिए संबंधित अमले को आवश्यक सहयोग और प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक के अनुसार शेष प्रकरणों को ऑनलाइन निराकृत करने की कार्रवाई जारी है। निगम प्रशासन का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था का उद्देश्य नामांतरण जैसी राजस्व सेवाओं में कार्यालयीन प्रक्रिया को सरल बनाना और प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी रोकना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button