एडीजी योगेश देशमुख सहित 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक -भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस-2025 की पूर्व संध्या पर की पदकों की घोषणा, अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर होगा पदकों का

एडीजी योगेश देशमुख सहित 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
-भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस-2025 की पूर्व संध्या पर की पदकों की घोषणा, अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर होगा पदकों का वितरण
-डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दी बधाई
भोपाल, यशभारत।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों की घोषणा किए जाने पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पदक से सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक:-
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता, आरक्षक देवेन्द्र कुमार कौशल तथा प्रधान आरक्षक वॉल्टर हेनरी इक्का को देने की घोषणा की गई है।
सराहनीय सेवा पदक:-
सराहनीय सेवा पदक पुलिस उप आयुक्त श्रीमती सीमा अलावा, पुलिस उप महानिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उप महानिरीक्षक विजय कुमार खत्री, सहायक पुलिस महानिरीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक प्रवीण पवार, निरीक्षक कुंजेश श्रीवास्तव, निरीक्षक मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक श्रीमती मनेता राय, उप पुलिस अधीक्षक अलरिज विन्सेंट सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक राव सावंत को दिया जाएगा।







