भोपालमध्य प्रदेश

गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने के लिए सरकार को 33 दिन का अल्टीमेटम

गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने के लिए सरकार को 33 दिन का अल्टीमेटम

पंडित अनुराग भार्गव की चेतावनी- मांग पूरी न होने पर भोपाल में होगा गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश में गौ संरक्षण और गौ माता को राज्य माता का सम्मान दिलाने की मांग ने अब उग्र रूप ले लिया है। प्रखर वक्ता पंडित अनुराग भार्गव ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 33 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सरकार ने गाय को राज्य माता का दर्जा नहीं दिया, तो राजधानी भोपाल की सड़कों पर एक व्यापक गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शुरू किया जाएगा।

हिंदू नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल
पंडित भार्गव ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के उन जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला जो स्वयं को हिंदू हितैषी बताते हैं। उन्होंने कहा, यह विडंबना है कि सदन में मुस्लिम विधायक गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन खुद को सनातनी कहने वाले विधायक और मंत्री इस संवेदनशील मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सरकार पर संतों और धर्माचार्यों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया।

पंडित भार्गव ने बताया कि 33 दिन की समय सीमा समाप्त होते ही भोपाल में गोप्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध का शंखनाद होगा। इस महा-आंदोलन में प्रदेशभर के प्रमुख संत-महंत, धार्मिक संगठन, गौ सेवक और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गौ माता सनातन धर्म का प्राण हैं और उनके सम्मान के लिए समाज अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button