2025 घमापुर थाने में खुला अपराध का पहला खाता, दर्ज हुए कुल 5 मामले, संजीवनी नगर थाने में लूट की हुई कायमी

जबलपुर यश भारत। 2024 बीत चुका है 2025 की शुरुआत हो चुकी है इसी कड़ी में पुलिस विभाग द्वारा अपनी क्राइम की नई डायरी 2025 की भी शुरुआत कर दी गई है जिसमें की घमापुर थाने में इस साल शहर का पहला अपराध दर्ज किया गया है जिसमें की आबकारी एक्ट 34 Aके तहत आरोपी पर कार्यवाही की गई .वहीं दूसरी तरफ संजीवनी नगर में एक पुराने मामले को लेकर लूट का मामला दर्ज किया गया .इसी प्रकार दो से तीन छुटपुट अपराध की कायमी की गई है और कुल मिलाकर 4 से 5 अपराध साल की शुरुआत में दर्ज किए गए हैं अर्थात जबलपुर में भी 2025 रात 12:00 बजे से ही अपराध का पहला खाता खुल चुका है। इसके अलावा पुलिस द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने की चालानी कार्रवाई भी की गई है।
घमापुर में दर्ज हुआ आबकारी का मामला
जैसा की विदित है घमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे के कारोबार को लेकर पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्रवाई की जाती है इसी कड़ी में नए साल की बीती रात थाने में आबकारी एक्ट के तहत 34A की कार्यवाही की गई है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा था इसके बाद इस मामले में साल की पहली एफआईआर दर्ज हुई।

संजीवनी नगर थाने में दर्ज हुई लूट
अगर नए साल की शुरुआत पर नजर डाले तो संजीवनी नगर थाना अंतर्गत रात में बड़ा मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व लूट की घटना घटी थी जिसको लेकर बीती रात ही कायमी की गई है कल 4 से 5 अपराधों में संजीवनी नगर में लूट की घटना एक बड़ी अपराध मानी जा रही है जो कि साल की शुरुआत की बड़ा मामला कहलाएगा।

शराब पीकर चालानी कार्रवाई
इसके अलावा मारपीट तथा शराब पीकर चालानी कार्रवाई भी की गई ,जिसमें की पुलिस ने सक्रियता से शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और हुड़दंगियों के खिलाफ 8 से 9 मामले दर्ज किए हैं।
घमापुर में आबकारी एक्ट के तहत साल का पहला मामला दर्ज किया गया है इसके अलावा संजीवनी नगर में एक लूट की एफआईआर की गई है कुल मिलाकर बीती रात चार से पांच मामले दर्ज किए गए हैं पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस सक्रियता से अपराधों के खिलाफ सख्ती बरतेगी
संपत उपाध्याय एसपी जबलपुर







