कटनी

जरवाही से पकड़े गए आधा दर्जन जुआड़ी, मुखबिरों की सूचना पर निवार पुलिस की दबिश

कटनी, यशभारत। निवार पुलिस द्वारा ग्राम जरवाही में जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान निवार पुलिस द्वारा ग्राम जरवाही में जुआ खेलने की सूचना पर दबिश दी गई। मौके से जुआ खेलते हुए तेजी लाल रजक पिता रामकुमार रजक, राहुल पटेल पिता अमृत लाल पटेल, अजय पटेल पिता राजकुमार पटेल, करण बर्मन पिता काशीराम बर्मन, लटोरा चौधरी पिता फकड़ा चौधरी, सुनील चौधरी पिता गेंदलाल चौधरी, राजू चौधरी पिता मैकूलाल चौधरी, दीपक बर्मन पिता रामसजीवन बर्मन, सभी निवासी ग्राम जरवाही को गिरफ्तार कर 4310 रूपए नगद जुआ राशि जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी तरह प्यारे लाल कुम्हार पिता बौरा कुम्हार, निवासी ग्राम जरवाही, व्दारा उपद्रव कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून.व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button