विदेश

नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल से 200 बच्चों का सामूहिक अपहरण

बोको हरम स्टाइल की किडनैपिंग

अबूजा, एजेंसी। पश्चिमी अफ्रीका में मौजूद देश नाइजीरिया में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नाइजीरिया के एक कैथोलिक स्कूल पर बदमाशों ने हमला किया और 300 से ज्यादा बच्चों को किडनैप कर लिया। नाइजीरिया में यह अब तक का सबसे बड़ा किडनैपिंग केस बताया जा रहा है। बताया गया कि इन छात्रों में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे। इनकी उम्र महज 10 से 18 साल के बीच थी।

नाइजीरिया के क्रिश्चियन एसोसिएशन (सीएएन) ने कहा कि नाइजर राज्य के सेंट मैरी स्कूल से पहले 227 बच्चों के किडनैप होने की आशंका थी लेकिन वैरिफिकेशन के बाद पता चला कि 315 बच्चे किडनैप हुए है। जानकारी के अनुसार, निजर राज्य के पापिरी में स्थित सेंट मैरी स्कूल से शुक्रवार को 303 छात्र और 12 शिक्षक का अपहरण हुआ। क्रिश्चियन एसोसिएशन (सीएएन) के अध्यक्ष ने बताया कि अगवा करते समय हथियारबन्द हमलावरों की गिरफ्त से भागने की कोशिश में 80 से ज्यादा छात्रों को पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button