कटनी

2 मई से स्लाट बुकिंग ठप, गेहंू की उपज बेचने अन्नदाता रेशान, सर्वर की तकनीकी खराबी का रोना

बरही/कटनी, यशभारत। समर्थन मूल्य पर गेहंू की उपज की खरीदी के लिए स्लाट बुकिंग न होने से किसान खासा परेशान है। ई-उपार्जन पोर्टल पर सर्वर लोड और तकनीकी खामियों के कारण स्लॉट बुकिंग में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले 2 मई से अनवरत जारी है। गेहंू खरीदी की प्रक्रिया 15 अप्रैल के बाद प्रारम्भ हुई थी लेकिन पिछले 15 दिन से स्लाट बुकिंग पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है। स्लॉट बुकिंग की समस्या से राहत पाने किसान हेल्पलाइन नंबर 18001801551 या 155261 भी मददगार साबित नही हो रहा है। आलम यह है कि जिन किसानों की स्लाट बुकिंग नही हुई है वे रात भर जाग कर स्लाट बुकिंग का प्रयास कर रहे है। इस समास्या का निदान कराने के लिए कोई भी ठोस कदम नही उठाए जा रहे है, जिससे किसान कम कीमत पर अपनी उपज बाजार बेचन के लिए मजबूर हो रहे है।
प्रशासन से राहत की गुहार
बरही क्षेत्र की करेला, खितौली, बगैहा, पिपरिया, करौदी, उबरा, पड़रिया केंद्रों के अलावा यह समास्या समूचे जिले की हैए जिससे खरीदी केंद्रों की रफ्तार भी सुस्त चल रही है। पीडि़त किसानों ने शासन-प्रशासन से इस संबंध में ठोस कार्यवाई करने की मांग करते हुए स्लाट बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ कराने की गुहार लगा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button