कटनीमध्य प्रदेश

13वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एवं साहित्य महोत्सव 24 से, पाँच दिन तक साहित्य–संस्कृति का महाकुंभ, होंगे विविध आयोजन

कटनी, यश भारत। साहित्य, संस्कृति और पुस्तकों के प्रति जनमानस में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से 13वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एवं साहित्य महोत्सव का आयोजन 24 से 28 दिसंबर 2025 तक साधूराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जा रहा है। पाँच दिवसीय इस भव्य आयोजन में पुस्तक मेला, साहित्य महोत्सव, स्वदेशी स्टॉल, प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन, पुस्तक समीक्षा, काव्य सम्मेलन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इस आयोजन का दायित्व राष्ट्रीय साहित्य पुस्तक मेला समिति, कटनी (म.प्र.) द्वारा निभाया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार डिजिटल युग में पुस्तकों के महत्व को पुनर्स्थापित करने, सद्साहित्य के प्रचार-प्रसार और समसामयिक विषयों पर संवाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।
महोत्सव का शुभारंभ बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को सायं 4:30 बजे होगा। उद्घाटन अवसर पर
मुख्य वक्ता – नरेन्द्र सिंह ठाकुर (अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ),
मुख्य अतिथि – डॉ. राजेन्द्र कुमार कुररिया (कुलगुरु, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा)
तथा अध्यक्षता – आशीष तिवारी, कलेक्टर कटनी करेंगे।
गुरुवार, 25 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से पुस्तक विमोचन, पुस्तक समीक्षा एवं साहित्य महोत्सव आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि डॉ. नुसरत मेहदी (निदेशक, मप्र उर्दू अकादमी, भोपाल) तथा मुख्य वक्ता कैलाश चंद्र उपस्थित रहेंगे। इसी दिन सायं 5 बजे से साहित्यिक कार्यक्रम में विकास दवे, प्रेमशंकर सिदार एवं डॉ. राजेश वर्मा (निदेशक, साहित्य अकादमी, मध्य क्षेत्र, जबलपुर) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शुक्रवार, 26 दिसंबर को सायं 5 बजे से मातृभाषा मंच एवं बोली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रमुख अतिथि अवधेश झा, मुख्य वक्ता वरिष्ठ लेखक राजेश वाधवानी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद मिश्रा (कुलगुरु, रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर) सहित सिंधी अकादमी, भोपाल के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
शनिवार, 27 दिसंबर को सायं 5 बजे से पुस्तक विमोचन एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें प्रमुख अतिथि प्रियंक कानूनगो (सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, दिल्ली) तथा मुख्य वक्ता शिवनारायण पटेल उपस्थित रहेंगे।
महोत्सव का समापन रविवार, 28 दिसंबर को सायं 5 बजे होगा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सरदार अजीत सिंह नैयर (निदेशक, पंजाबी साहित्य अकादमी) तथा मुख्य वक्ता उत्तम बनर्जी उपस्थित रहेंगे।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन सायं 4 से 6 बजे तक वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा सायं 5 से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुस्तक मेला पूरे आयोजन काल में दर्शकों के लिए खुला रहेगा।
आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों, लेखकों, कवियों एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस साहित्यिक महोत्सव को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button