इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

11 स्वर्ण पदकों के साथ शैफाली बनीं मेडिकल टॉपर

एमबीबीएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, कटनी की बेटी ने रचा इतिहास

11 स्वर्ण पदकों के साथ शैफाली बनीं मेडिकल टॉपर

  • एमबीबीएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, कटनी की बेटी ने रचा इतिहास01 फोटो IMG 20260421 WA0042 IMG 20260421 WA0041

कटनी, यशभारत। शास्त्री कॉलोनी निवासी शैफाली श्रीवास्तव ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए 11 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी, जबलपुर के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस परीक्षा में उनके इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल कटनी बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
डॉ. शैफाली ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है, जो मेडिकल शिक्षा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है। उनकी इस सफलता को विश्वविद्यालय स्तर पर भी विशेष उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
वे रिटायर्ड रेलवे मेल गार्ड जे.पी. श्रीवास्तव एवं अनीता श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और सहपाठियों में खुशी का माहौल है। शहर के कायस्थ जनो ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाइयाँ दी हैं।
डॉ. शैफाली की यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। आने वाले समय में उनसे चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button