जबलपुरमध्य प्रदेश

तत्वों की पाइपलाइन से क्या दुश्मनी,तोड़ डाली पाइपलाइन

अब 16 वार्डों के नागरिक हो रहे परेशान

जबलपुर यश भारत। असामाजिक तत्वों की जल आपूर्ति करने वाली पानी की पाइप लाइन से क्या दुश्मनी हो सकती है जो उन्होंने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। उनकी इस हरकत के कारण अब 16 वार्ड के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। रांझी जलशोधन संयत्र से शुक्रवार की शाम को पानी की आपूर्ति प्रभावित रही और शनिवार को भी सुबह पानी नहीं आया। तत्वों की इस हरकत के कारण क्षेत्र की 16 वार्डों के लोग भर त्यौहार में पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

हालांकि नगर निगम के जल प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्दी ही पूरा कर पानी की आपूर्ति को व्यवस्थित कर दिया जाएगा और शनिवार शाम तक जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। रांझी जल शोधन संयंत्र से बजरंग नगर संजय नगर रांची शोभापुर कुली हिलटैंक आधार कार्ड मलाई मानेगांव मुक्तिधाम रांझी सहित एक दर्जन टंकियों को भरा जाता है। और इन टंकियां की माध्यम से जहां-जहां पानी की आपूर्ति होती है वह क्षेत्र प्रभावित हुए हैं उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में पुलिस को शिकायत भी की जा रही है और पाइपलाइन तोड़ने वाले अज्ञात तत्वों के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया जाएगा।

घन से तोड़ी गई पाइपलाइन वीडियो आया सामने

आसमाजिक तत्वों के द्वारा वकायदा घन से पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किया गया है जिसका वीडियो भी सामने आया है और अब इसी वीडियो को आधार बनाकर पुलिस में अज्ञात तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा रही है। खिड़की पार्षद और जल प्रभारी दामोदर सोनी के अनुसार क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के सुधार का काम युद्ध स्तर पर जारी है और शाम तक जल पूर्ति सामान्य हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button