हैदराबाद भागे शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा :घर की शीट काटकर मोबाइल, नगदी किए थे पार, पूछताछ जारी

जबलपुर, यशभारत। घमापुर पुलिस ने घर की शीट काटकर 2 मोबाइल, नगदी पांच हजार रुपये और बर्तन चुराकर हैदराबाद भागे आरोपी को दबोच लिया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया। पकड़ा गया आरोपी चेारी की वारदात को अंजाम देकर हैदराबाद भाग गया था, जिसके जबलपुर पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
जानकारी अनुसार थाना प्रभारी घमापुर चंद्रकांत झा ने बताया कि कमल सिंह 45 वर्ष निवासी बल्दीकोरी की दफ ाई ने लिखित शिकायत की थी कि वह अपनी बेटी प्राची को रंक्षाबंधन के त्यौहार के लिये ससुराल से अपने घर लेकर आया था , बेटी प्राची के पास इंटेल कम्पनी का एवं ओप्पो कम्पनी के मोबाइल थे। घर की शीट तोड़कर सूरज राजपूत उसके घर से 2 मोबाइल एवं 5 हजार रूपये , बर्तन चुरा कर गैस सिलेण्डर उठा रहा था तभी उसने सूरज राजपूत को पकड़, जो धक्का देकर भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सूरज राजपूत 21 वर्ष निवासी करियापाथर मरघटाई को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि घटना के बाद मजदूरी करने हैदराबाद चला गया था। आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये दोनों मोबाईल जप्त कर लिए है।







