कटनी

हावड़ा-मुंबई मेल में रेल अफसरों की दबिश, पेन्ट्रीकार से अमानक पेयजल की 59 बॉटल जब्त

कटनी, यशभारत। कटनी जंक्शन स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12361 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सपे्रस की पेन्ट्रीकार में रेल अधिकारियों की टीम ने अभियान चलाकर अमानक पानी की बड़ी खेप जब्त की है। यह पानी की बॉटल मुसाफिरों को बेचने के लिए रखी थी। जो रेल बोर्ड द्वारा तय किए गए मानकों और स्वीकृति को पूरा नहीं करती। बोर्ड ने रेल नीर को स्वीकृत किया है। इसके बावजूद भी ट्रेनों में रेल नीर के अलावा अन्य कंपनी के बोतल बंद पानी को पेंट्रीकार के संचालक व अवैध वेंडर बेच रहे हैं। इस पर रोक लगे, इसके लिए और गर्मी के इस मौसम में मुसाफिरों के स्वास्थ्य पर कोई असर न पड़े। इसे ध्यान में रखकर ट्रेनों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने पेंट्रीकार से करीब 5 कैरेट में 59 अमानक पानी की बॉटल जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पेंट्रीकार में कर्मचारियों के बीच में हडक़ंप की स्थिति मच गई थी। जांच और कार्रवाई के दौरान डिप्टी एसएस सत्यनारायण चौधरी, एसएमसी घनश्याम धुर्वे, सीसीआई एके शुक्ला सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button