अनुसूचित जाति सूर्यवंशी समाज की बैठक में बड़ा निर्णय, वैवाहिक रस्मे समाज के पुरोहित करवाएंगे, युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

कटनी, यश भारत। गुलमोहर गार्डन में अनुसूचित जाति सूर्यवंशी समाज सुधार विकास महासभा के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब समाज के किसी भी घर पर शादी में वैवाहिक रस्मों को समाज के पुरोहित ही सम्पन्न कराएंगे। इसके लिए समाज के युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में मृत्युभोज को पूर्णतः बबंद कराए जाने पर भी सहमति बनी है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर रहें और अपने अधिकारों को लेकर सजग रहें। बैठक में इस बात पर भी सर्वसम्मति बनी कि प्रत्येक 10 ग्राम पंचायतों में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयन्ती, सम्राट अशोक जयंती, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया जाए। इसके लिए अभी से तैयारियां की जाएं। बैठक में जिला स्तरीय संत रविदास जी की जयंती मनाए जाने के संबध में चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सोहन लाल चौधरी, जय सूर्यवंशी, हरिलाल चौधरी, जे एल सिद्धार्थ, जिया लाल चौधरी, सियाराम चौधरी, शिवलाल चौधरी, अच्छे लाल, हीरा लाल अहिरवार रजनीश, राजेश जाटव, लखन चौधरी, मथुरा प्रसाद, नारायण, संतोष चौधरी, बिहारी लाल मोहन लाल अर्जुन प्रसाद, सुनील कुठे, सोने लाल, सुभाष कुमार चौधरी, फागु चौधरी, उमेश पासवान, अशोक कुमार, रामदास चौधरी, हरकेश चौधरी, जियालाल चौधरी, पन्नाराम, सुजान चौधरी, भागवली चौधरी, चन्द्रभान बौद्ध, अमृत बौद्ध, राजकुमार चौधरी, अनिल दीवान, कैलाश चौधरी, सोने लाल चौधरी की उपस्थिति रही।







