कटनीमध्य प्रदेश

गैंगरेप के बाद युवती को घाटी से फेंकने वाले आरोपी गिरफ्तार सात माह की गर्भवती युवती से प्रेमी और उसके मामा के लडक़े ने किया दुष्कृत्य

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना की एक गर्र्भवती युवती के साथ दुष्कृत्य के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दमोह जिले में हुई इस घटना के बाद माधवनगर पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी और उन्हें अपनी गिरफ्त में लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध हत्या के प्रयास, बलात्कार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम और पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश करते हुए पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माधवनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का खेर मोहल्ला में रहने वाले पवन बर्मन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध भी स्थापित किए। जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि वह जब गर्भवती हो गई तो पवन बर्मन ने उसे गर्भपात कराने के लिए कहा। युवती का प्रेमी पवन बर्मन अपने मामा के लडक़े निगम रैकवार के साथ बाइक पर माझंदा बाकल होते हुए रविवार की शाम 5 बजे तेलनघाटी पहुंचा। वहां युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में दोनों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और अधमरी हालत में सिंग्रामपुर चौकी क्षेत्र के माला पौड़ी लिंक रोड  पर 300 फीट गहरी खाई में धकेल दिया।

जान बचाने पूरी रात झाडिय़ों के पीछे छिपी रही युवती

युवती को रात करीब 12 बजे होश आया तो देखा दोनों आरोपी घाटी के ऊपर बाइक लिए खड़े थे और यह देख रहे थे कि कहीं युवती जिंदा तो नहीं बच गई। दोनों युवकों के डर से युवती पूरी रात बिना कोई हलचल किए और असहनीय दर्द को पीते हुए घाटी के नीचे झाडिय़ों के पीछे छिपी रही। वो अपनी जान बचाने रात भर बगैर हलचल के दुबकी रही। घटना के दूसरे दिन सुबह बांदकपुर से आ रहे दर्शनार्थियों को देख युवती बाहर निकली और मदद मांगी। खून से सनी युवती को देख सरपंच मदद की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे और झिझक रहे थे, तभी उन्हें घाटी से आते हुए पोड़ी गांव के उजियार चौधरी दिखाई दिए। दोनों ने युवती से बात की, तो उसने अपनी साथ घटी घटना बताई। युवती के हाथए पैर व चेहरे पर गहरे घाव थे। उन्होंने दर्द से कराहती युवती को हिम्मत बंधाई। इसके बाद सिंग्रामपुर निवासी भाईसाब पटेल की गाड़ी से जबेरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पूरे मामले का खुलासा हुआ। युवती की हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल अस्पताल जबलपुर रिफर कर दिया गया।

मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जबेरा पुलिस की सूचना पर माधवनगर पुलिस ने देर शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीआई अभिषेक चौबे ने बताया कि माधवनगर थाने में रविवार 13 जुलाई की रात को पीडि़ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपी पवन पिता लक्ष्मण बर्मन खेर मोहल्ला, नेपाली नगर, माधवनगर व निगम रैकवार डूमर थाना नोहटा जिला दमोह को हिरासत में ले लिया है।कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना की एक गर्र्भवती युवती के साथ दुष्कृत्य के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दमोह जिले में हुई इस घटना के बाद माधवनगर पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी और उन्हें अपनी गिरफ्त में लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध हत्या के प्रयास, बलात्कार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम और पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश करते हुए पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माधवनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का खेर मोहल्ला में रहने वाले पवन बर्मन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध भी स्थापित किए। जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि वह जब गर्भवती हो गई तो पवन बर्मन ने उसे गर्भपात कराने के लिए कहा। युवती का प्रेमी पवन बर्मन अपने मामा के लडक़े निगम रैकवार के साथ बाइक पर माझंदा बाकल होते हुए रविवार की शाम 5 बजे तेलनघाटी पहुंचा। वहां युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में दोनों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और अधमरी हालत में सिंग्रामपुर चौकी क्षेत्र के माला पौड़ी लिंक रोड पर 300 फीट गहरी खाई में धकेल दिया।
जान बचाने पूरी रात झाडिय़ों के पीछे छिपी रही युवती
युवती को रात करीब 12 बजे होश आया तो देखा दोनों आरोपी घाटी के ऊपर बाइक लिए खड़े थे और यह देख रहे थे कि कहीं युवती जिंदा तो नहीं बच गई। दोनों युवकों के डर से युवती पूरी रात बिना कोई हलचल किए और असहनीय दर्द को पीते हुए घाटी के नीचे झाडिय़ों के पीछे छिपी रही। वो अपनी जान बचाने रात भर बगैर हलचल के दुबकी रही। घटना के दूसरे दिन सुबह बांदकपुर से आ रहे दर्शनार्थियों को देख युवती बाहर निकली और मदद मांगी। खून से सनी युवती को देख सरपंच मदद की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे और झिझक रहे थे, तभी उन्हें घाटी से आते हुए पोड़ी गांव के उजियार चौधरी दिखाई दिए। दोनों ने युवती से बात की, तो उसने अपनी साथ घटी घटना बताई। युवती के हाथए पैर व चेहरे पर गहरे घाव थे। उन्होंने दर्द से कराहती युवती को हिम्मत बंधाई। इसके बाद सिंग्रामपुर निवासी भाईसाब पटेल की गाड़ी से जबेरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पूरे मामले का खुलासा हुआ। युवती की हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल अस्पताल जबलपुर रिफर कर दिया गया।
मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
जबेरा पुलिस की सूचना पर माधवनगर पुलिस ने देर शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीआई अभिषेक चौबे ने बताया कि माधवनगर थाने में रविवार 13 जुलाई की रात को पीडि़ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपी पवन पिता लक्ष्मण बर्मन खेर मोहल्ला, नेपाली नगर, माधवनगर व निगम रैकवार डूमर थाना नोहटा जिला दमोह को हिरासत में ले लिया है।

IMG 20250715 145231
Oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button