मध्य प्रदेशराज्य

सिर मुंडवाकर पुलिस को दे रहे थे चकमा : दोनों आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइके जप्त

Table of Contents

रीवा l सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को सूचना मिली कि मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार आरोपी अंसार शाह उर्फ बुग्गू अपने साथी ऋषिराज चौधरी के साथ चोरी की बाइक बेचने के लिए लखौरीबाग के राधा मंदिर के पास घूम रहा है। टीम ने तुरंत छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया और उनसे 5 चोरी की बाइक बरामद कीं।

 गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो मोटरसाइकिल चोरी और बिक्री में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन और आरोपियों को पकड़ा। ये आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग जगह बेचने का काम करते थे और पुलिस से बचने के लिए सिर भी मुंडवा लेते थे ताकि कोई पहचान न सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button