कटनी

सिमरा के जंगल से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी, एनकेजे पुलिस ने किया गिरफ्तार,

कटनी, यशभारत। एनकेजे पुलिस ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत ने बताया कि महिला थाने से एफआईआर की डायरी मिलने पर पीडि़ता के कथन दर्ज किए गए। कथनों एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी द्वारा अभियोक्त्री को अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण में आरोपी रामसुजान कोल के विरुद्ध धारा 64 (1) 351 (3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी गंभीर अपराध को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में एनकेजे पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी रामसुजान कोल पिता सुमेरा कोल निवासी ग्राम सिमरा की तलाश करते हुए ग्राम सिमरा के जंगल में घेराबंदी कर आरोपी रामसुजान कोल को अभिरक्षा में लिया, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत, महिला थाना कटनी की महिला उपनिरीक्षक मेघा मिश्रा, एएसआई सहपाल परतेती, एएसआई केवल उईके, आरक्षक अर्पित पटैल, आरक्षक राजेश काछी, आरक्षक नरेन्द्र टेकाम एवं महिला आरक्षक वंदना पथरिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button