भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार कारखाना संचालित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व मशीनरी जप्त

भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार कारखाना संचालित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व मशीनरी जप्त

भोपाल, यशभारत। रजाधानी में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच भोपाल ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बुधवारा तलैया क्षेत्र में छापेमारी कर एक दुकान की आड़ में संचालित हो रहे अवैध हथियारों के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में निर्मित-अर्धनिर्मित धारदार हथियार और हथियार बनाने वाली मशीनरी जप्त की गई है।

पुलिस उपायुक्त अपराध शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को अवैध शस्त्र तस्करों की पतारसी में लगाया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बैंड मास्टर तिराहा के पास फाइन शार्पिंग शॉप नाम की दुकान में अवैध रूप से बड़ी-बड़ी छुरियां बनाकर बेची जा रही हैं।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अशोक मरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी। वहां मौजूद संदिग्ध व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम रफत अली (40 वर्ष), निवासी ऐशबाग भोपाल बताया और दुकान का संचालन स्वीकार किया।

दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस ने 12 नग लोहे की धारदार बड़ी छुरियां, 13 अन्य ब्लेड, जमीन में गड़ी ग्राइंडर मशीन, धार लगाने की मरशान मशीन, ड्रिल मशीन, कटर, 2 इलेक्ट्रिक मोटर, हथौड़ी, निहायी, आरी, प्लास और छुरी की मूठ में लगने वाले 50 रिपिट व फाइबर जप्त किए।

आरोपी द्वारा हथियारों के निर्माण व बिक्री के संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर उसके विरुद्ध धारा 25(1AA) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button