देश

सार्थक पहल: राज्यसभा सांसद विवेक तनखा की सांसद निधि से स्वीकृत नलकूप खनन का कार्य प्रारंभ, महर्षि सुदर्शन समाज भवन में अंशु मिश्रा ने किया भूमि पूजन

कटनी, यशभारत। भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए कटनी जिले में राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा द्वारा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु की माँग पर राज्यसभा मद के माध्यम से कटनी के विकासखंड मुडवारा के अनेकों शहरी एवं ग्रामीण स्थानों पर नलकूप खनन हेतु राशि स्वीकृत की थी,गत दिवस महर्षि सुदर्शन समाज कटनी के भवन में प्रारंभ होने जा रहे नल कूप खनन का शुभारंभ एवं भूमिपूजन समाज के वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर संपन्न हुआ।श्री मिश्रा ने बताया कि पिछले अनेकों वर्षों में श्री तनखा द्वारा स्वस्थ एवं अन्य छेत्रों में अनेकों बड़ी सौगातें कटनी को जनहित में देने का कार्य किया है।गर्मी में अनेकों क्षेत्रों में नलकूप खनन एवं पानी के टैंकर स्वीकृत करने का कार्य किया गया है,जो की मानव सेवा हेतु अनुकरणीय पहल है। सुदर्शन समाज एवं अन्य स्थानों की जनता ने श्री तनखा के प्रति आभार व्यक्त किया है एवं अंशु मिश्रा को निरंतर छेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने एवं जनहित में निरंतर कार्य करने पर बधाई दी।

IMG 20260524 WA1285 scaled

IMG 20260524 WA1283 scaled IMG 20260524 WA1281 scaled IMG 20260524 WA1279

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button