जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
सागर एसपी का वाहन पाटन में हुआ दुर्घटनाग्रस्त: ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,ड्राइवर को आई चोट

जबलपुर यश भारत।पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागर जिले के पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल का वाहन ट्रैक्टर की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक को मामूली चोटे आई हैं प्राप्त जानकारी अनुसार एसपी सहबाल सागर से जबलपुर सड़क मार्ग से आ रहे थे इसी दौरान हिरन नदी पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने पुलिस अधीक्षक की कर में सीधी टक्कर मार दी जिसमें कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है दुर्घटना में चालक को मामूली चोटे आई हैं एसपी सागर से जबलपुर हाईकोर्ट के किसी कार्य से आ रहे थे पाटन पुलिस ने ट्रैक्टर वहां को जप्त करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है







