मध्य प्रदेशराज्य

सरकारी प्राइमरी टीचर महिला बीएलओ की इलाज के दौरान मौत : परिजनों के आरोप

सागर l सरकारी प्राइमरी टीचर महिला बीएलओ की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटे का आरोप है कि SIR के काम को लेकर मां मानसिक दबाव में थीं। इसके चलते उन्हें हार्ट अटैक आया। बीएलओ लक्ष्मी जारोलिया निवारी के प्राइमरी स्कूल में टीचर थीं। करीब 10 दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया, तब से वे सागर और भोपाल के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती रहीं।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मी जारोलिया चार-पांच साल से बीएलओ का काम कर रही थीं। उनके बेटे देवांशु जारोलिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर सर्वे के दौरान मां पर अत्यधिक मानसिक दबाव था। उनका मोबाइल सही से नहीं चल रहा था। इस कारण उन्हें तकनीकी कामों में दिक्कत आती थी।

इसके बावजूद उनसे सुबह से रात 12 बजे तक रिपोर्ट तैयार करने, फॉर्म भरने और सूचनाएं भेजने का काम कराया जाता था। इसी तनाव में सर्वे के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button