जबलपुरमध्य प्रदेश

शहपुरा में दो व्यापारियों पर कार्रवाई,अवैध धान भंडारण का खुलासा

बिना लाइसेंस करते थे अनाज की खरीद-बिक्री

जबलपुर,यश भारत। धान उपार्जन शुरू होते ही व्यापारी और बिचौलिया भी सक्रिय हो गए हैं, जो अवैध रूप से भंडारित की हुई धान को खरीदी केंद्रों पर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी फर्जीवाड़ा रोकने के लिए की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत गुरुवार को शहपुरा मंडी प्रांगण के पीछे स्थित सचिन जैन एवं जानी गुमास्ता की दुकान से अवैध रूप से भंडारित 384 बोरी धान जब्त किया गया। जब्त धान को खरीदी केंद्र ले जाने के लिए मिनी ट्रक में लोड किया जा रहा था। कृषि विभाग की टीम ने अवैध भंडारण पकड़ते ही तुरंत इसकी सूचना एसडीएम शहपुरा को दी। मौके पर एसडीएम शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी और कृषि उपज मंडी सचिव पहुंचे और धान की जब्ती की कार्यवाही पूरी की।

बिना लाइसेंस करते थे अनाज की खरीद-बिक्री

एसडीएम शहपुरा ने बताया कि धान के अवैध भंडारण में लिप्त दोनों व्यापारियों को बिना लाइसेंस के अनाज की खरीदी करते और विक्रय करते भी पाया गया है। एसडीएम शहपुरा के अनुसार उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने के लिये धान का अवैध संग्रह करने वाले व्यापारियों और बिचौलियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है और खरीदी केंद्रों पर गलत नाम उपज का विक्रय करने पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button