मध्य प्रदेशराज्य

सनसनीखेज घटना : पति की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पत्नी ने की आत्महत्या? :  क्षेत्र में हड़कंप, एक ही कमरे में मिले शव; क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

मंडला lजिले के लुटरा गांव में एक दंपती की मौत हो गई। 22 वर्षीय दिलीप सिंह धुर्वे और उनकी पत्नी अमरावती धुर्वे  अपने घर के एक ही कमरे में मृत पाए गए।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि  सभी सदस्य खेत पर काम करने चले गए थे। उस समय घर पर केवल दिलीप और अमरावती मौजूद थे।  जब दिलीप की मां जानकी बाई खेत से लौटीं, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी आवाज देने और प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, तो गांव वालों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। अमरावती कमरे में फांसी पर लटकी हुई थीं, जबकि दिलीप बिस्तर पर मृत पड़े थे। घटनास्थल से शराब के गिलास, बोतलें और टूटी चूड़ियां भी बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि पहले पति की हत्या की गई और उसके बाद पत्नी ने आत्महत्या की।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी, कार्यपालिका मजिस्ट्रेट और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि युवक की मौत गला घोंटने से हुई हो सकती है।

घटनास्थल पर मिले संकेतों से यह भी लग रहा है कि दोनों ने घटना से पहले नशा किया था। मौके पर महुए की शराब और नशे के इस्तेमाल की संभावना जताई जा रही है। एसपी रजत सकलेचा ने कहा कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं थी। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button