मध्य प्रदेशराज्य

सड़क दुर्घटनाओं का बढा खतरा : नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा बाईक चलाने पर रोक लगाने पुलिस ने की कार्यवाही

नरसिंहपुर यशभारत। नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा बाइक चलाना एक गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यह यातायात नियमों का उल्लंघन है और इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। नाबालिगों के लिए बाइक चलाना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों के आसपास औचक वाहन चैकिंग की गयी। इस दौरान 148 नाबालिग बच्चें बाइक चलाते हुए पाए गए। जिनके वाहन थाने लाए गए और उनके पेरेंट्स को थाने बुलाकर आवश्यक समझाईश दी गयी। नरसिंहपुर पुलिस अनुरोध करती है कि जब तक बच्चे का लाइसेंस न बन जाए।

 

तब तक उन्हें बाइक नहीं दी जानी चाहिए नाबालिग बच्चों द्वारा बाइक चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस लापरवाही में जितने जिम्मेदार पेरेंट्स हैं उतनी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की भी बनती है। स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि बिना लाइसेंस या दस्तावेज वाले छात्रों को स्कूल मे बाइक लेकर न आने दे एवं पेरेंट्स को भी मना करें और छात्रों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बतायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button