रीवा lबैकुंठपुर पुलिस ने नाबालिग छात्रा से होटल के कमरे में दुष्कृत्य का प्रयास करने वाले पीटीआई टीचर सुखदेव सिंह को पकड़ा है
छात्रा को डराने वाले होटल मैनेजर अशोक वाधवानी को भी पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। गौरतलब है कि बीते दिवस छात्रा अपने परिजनों के साथ बैकुंठपुर थाने पहुंची थी और आरोपी पीटीआई टीचर व होटल मैनेजर के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और 24 घंटे के अंदर आरोपियों को धर दबोचा।
बैकुंठपुर थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा ने बताया कि छात्रा क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में पढ़ती है। स्कूल का पीटीआई टीचर गत दिवस छात्रा को रीवा में खेल प्रतियोगिता के आयोजन का हवाला देकर रीवा ले आया था। आरोप है कि यहां आने के बाद आरोपी टीचर छात्रा को एक होटल के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कृत्य का प्रयास किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से भाग कर छात्रा होटल
मैनेजर अशोक वाधवानी के पास पहुंची और उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी लेकिन होटल मैनेजर ने छात्रा की मदद करने की बजाय छात्रा को डरा धमकाकर भगा दिया।
Back to top button