जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

रिठौरी में कुख्यात बदमाश की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी, पुलिस ने की हत्या की पुष्टि

जबलपुर यश भारत। खमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिठौरी में आज कुख्यात बदमाश रूपेंद्र साहू की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक रूपेंद्र साहू ने कुछ दिन पहले पिपरिया कलारी में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद से उसके कई आपराधिक विरोधी सक्रिय हो गए थे। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया है और अज्ञात हमलावरों की सरगर्मी से तलाश जारी है। फिलहाल, इस घटना ने इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना दिया है।

मामले को लेकर थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने बताया कि मझगवा पनागर बदमाश रूपेंद्र साहू की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है और आगे की कार्यवाही होने के बाद ही कुछ स्पष्ट तरीके से बात बताई जा  सकेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button