दमोह lदमोह के बांदकपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने खुद को कैंची मार ली इसके बाद तत्काल उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दमोह के बांदकपुर में एक 40 साल के शख्स ने कथित तौर पर खुद को कैंची मार ली। मृतक की पहचान मड़िया, हिंडोरिया थाना निवासी राजा राय करीब 40 वर्ष पिता धनीराम राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा शराब का सेवन करते थे। बताया जा रहा है कि एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें युवक घायल अवस्था में दिख रहा हैl बहरहाल सच्चाई क्या है ? यह पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा l
Back to top button