कटनीमध्य प्रदेश

यश भारत ब्रेकिंग : चलती ट्रेन में बदमाश का धावा, महिला का पिट्ठू बैग लेकर फरार, भोपाल जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ वारदात

कटनी, यशभारत। रीवा से भोपाल जा रही स्पेशल ट्रेन में सतना से भोपाल जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ चोरी की वारदात सामने आई है। सतना निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधवी विश्वकर्मा ने बताया कि वह कल शनिवार को अपनी मां और बेटी के साथ गाड़ी नम्बर 22146 रीवा भोपाल स्पेशल ट्रेन से सतना से भोपाल की यात्रा कर रही थी। ट्रेन के कटनी जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन जब मुड़वारा रेलवे स्टेशन के आउटर से निकल रही थीं, तभी अज्ञात बदमाश ट्रेन में चढ़ा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सिर के नीचे रखा पिट्ठू बैग लेकर फरार हो गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जब नींद खुली तो पिट्ठू बैग नहीं मिला। ट्रेन के जबलपुर पहुंचने के बाद माधवी विश्वकर्मा भोपाल न जाकर जबलपुर में ही उतर गई और आकर जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पिट्ठू बैग में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल, नगद 9 हजार रुपये सहित जरूरी सामान रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button