मध्य प्रदेशराज्य

मोबाइल पर रहस्यमयी बात…और फिर चलते ट्रक से लगा दी छलांग : जवान की मौत

ग्वालियर । होमगार्ड कार्यालय मे पदस्थ और रन्नौद थाना सीमा के विजयपुरा निवासी जवान एक रहस्यमयी कॉल आने के बाद चलते हुए एक मिनी ट्रक से कूद गया,इस हादसे मे जवान की ग्वालियर जेएएच अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर मे मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि जवान जब ट्रक से कूदा तो वह फोरलेन हाईवे पर सिर के बल जा गिरा,जिससे उसका सिर फट गया,मोबाइल पर आई एक कॉल के बाद उसका बदला व्यवहार अब इस पूरी घटना को और भी रहस्यमयी बना रहा है। पुलिस अब आखिरी फोन कॉल और जवान की मानसिक स्थिति की पड़ताल में जुट गई है।

 

 

यह घटना ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने शिवपुरी जिले के विजयपुरा गांव में मातम पसार दिया है। मृतक धर्मेन्द्र आदिवासी उम्र 25 साल पुत्र भरोसा आदिवासी शिवपुरी होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ था और 12 मई की सुबह अपने साथी जवानों के साथ ग्वालियर जा रहा था।

 

 

बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र अपने साथी जवान कपिल सिनोरिया, प्लाटून कमांडर राघवेन्द्र हांकरे, पवन कुमार और विनोद चौहान के साथ सवार था।

 

बताया गया है कि ट्रक शिवपुरी से रवाना होकर मोहना होते हुए घाटीगांव क्षेत्र में पहुंचा। इसी दौरान धर्मेंद्र के मोबाइल पर घर से किसी का फोन आया। साथी जवानों के मुताबिक वह काफी देर तक फोन पर बात करता रहा। बातचीत खत्म होने के बाद उसका व्यवहार अचानक बदल गया। वह बेचैन और तनाव में दिखाई देने लगा। जब वाहन घाटीगांव के सिमरिया मोड़ के पास पहुंचा, तभी धर्मेन्द्र अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। साथी जवान कुछ समझ पाते उससे पहले वह सीट से उठा और चलती ट्रक से नीचे छलांग लगा दी।

 

चलती गाड़ी से कूदने के कारण वह सीधे सिर के बल सड़क पर गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और नाक-कान से खून बहने लगा। साथी जवानों ने तुरंत वाहन रुक वाया और उसे पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घाटी गांव थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button