जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मिरगी के दौरे के बाद हुई थी महिला की मौत गौरीघाट की पुरानी बस्ती का मामला

जबलपुर। गौरीघाट की पुरानी बस्ती में मिली बुजुर्ग महिला की लाश के मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला को मिरगी आती थीं, संभवत: मिरगी आने से वह घर में गिरीं और फिर अंदरूनी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। ग्वारीघाट पुलिस ने महिला की मौत पर यही बात कही है। जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती में रहने वाली दंपत्ति ठाकुर सिंह और उसकी पत्नी लूली बाई नर्मदा तट गौरीघाट में भीख मांगकर जीवन-यापन करते हैं। गत दिवस महिला की लाश उसके घर पर बदबू आने की सूचना के बाद पुलिस को मिली थी। ग्वारीघाट टीआई भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि मृत महिला को मिरगी आती थी, इसकी पुष्टि उसके पड़ोसियों ने की है। महिला को कोई भी चोट के निशान नहीं है जिससे हत्या जैसी बात स्पष्ट हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button