महिलाओं की आर्थिक ताकत बन रहा आजीविका मिशन , संभागायुक्त भीषण गर्मी में बैरसिया के गांवों का दौरा, महिला समूहों और विकास कार्यों का लिया जायजा
Livelihood Mission becoming a source of economic strength for women: Divisional Commissioner Tour of Berasia villages amidst scorching heat; review of women's groups and development works conducted.

महिलाओं की आर्थिक ताकत बन रहा आजीविका मिशन , संभागायुक्त
भीषण गर्मी में बैरसिया के गांवों का दौरा, महिला समूहों और विकास कार्यों का लिया जायजा
भोपाल, यश भारत। भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने गुरुवार को चिलचिलाती गर्मी के बीच बैरसिया अनुभाग के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के तहत कार्यरत महिला स्व सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि आजीविका मिशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।संभागायुक्त ने गोलखेड़ी स्थित जरी जरदोजी प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर समूहों की अध्यक्षों उपाध्यक्षों बैंक सखी टैक्स सखी और लखपति दीदियों से संवाद किया। महिलाओं ने मिशन से जुड़ने के बाद आय में वृद्धि और सामाजिक सम्मान बढ़ने के अनुभव साझा किए। सिंह ने महिलाओं को स्वरोजगार गतिविधियों का विस्तार करने तथा उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने ग्राम गुनगा में खेत तालाबों और एक बगिया मां के नाम योजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि 788 खेत तालाबों में से 550 से अधिक पूर्ण हो चुके हैं जबकि महिला समूहों द्वारा 107 बगियाएं विकसित की गई हैं। संभागायुक्त ने हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं के लाभ की जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने इमलिया नरेंद्र में कृषक मजीद खान की जैविक एवं मिश्रित खेती का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की। वहीं बर्रीक्षीरखेड़ा स्थित आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन केंद्र का निरीक्षण कर गौशाला संचालन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान बैरसिया एसडीएम जनपद सीईओ और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।







