मध्य प्रदेशराज्य
भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार युवक की मौत….

रीवा । रीवा-सीधी मार्ग पर सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुढ़ थाना पुलिस ने बताया कि यह हादसा देर रात महसांव में रेडियो स्टेशन के समीप हुआ है। मृतक की पहचान सुखेंद्र साकेत पिता रामसुमिरन 30 वर्ष निवासी बेनीपुरवा थाना गुढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंच घायल युवक को इलाज के लिए संजय
गांधी स्मृति चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। बाइक नंबर एवं मृतक के पास मौजूद दस्तावेज के आधार परिजन से संपर्क कर शिना त का प्रयास किया गया। परिजन ने अस्पताल पहुंचकर मृतक की शिना त की। जिस वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है, वह फिलहाल अज्ञात है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।







