देश

भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा शुरू, उज्जैन में संजय अग्रवाल और विदिशा में महाराज सिंह दांगी बने जिलाध्यक्ष

भोपाल, यशभारत। भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा का इंतजार खत्म हो गया है। अब से कुछ देर पहले पार्टी ने उज्जैन और विदिशा के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए। कल तक प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम सामने आ जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन में सीएम डॉ मोहन यादव के अत्यंत करीबी संजय अग्रवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह विदिशा में महाराज सिंह दांगी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ने दोनों जिलाध्यक्षों को बधाई भी शेयर की। सूत्रों ने बताया कि सभी छांव प्रभारियों को 14 जनवरी की सुबह तक अपने अपने प्रभार वाले जिलों में पहुंचकर अधिकृत घोषणा करने के निर्देश दिए गए हैं। जबलपुर, कटनी समेत महाकौशल के बाकी जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम भी किसी भी क्षण सामने आ सकते हैं।Screenshot 20250112 224239 WhatsApp2 Screenshot 20250112 224230 WhatsApp2 Screenshot 20250112 224226 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button