Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

साधु बनने की चाह में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कुल्हाड़ी से काटा गुप्तांग देंखे वीडियो

मुझसे कोई पाप न हो जाए, इसलिए उठाया यह कदम'

मुझसे कोई पाप न हो जाए, इसलिए उठाया यह कदम’

​छतरपुर. इन दिनों पर्ची वाले बाबाओं और चमत्कारी दरवारों को लेकर पूरे देश में चर्चा में रहने वाले बुंदेलखंड के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिले के नगर महाराजपुर के वार्ड नंबर 6, भटीपुरा में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर गृहस्थ जीवन से मुक्त होने और भविष्य में किसी भी पाप से बचने की सनक में कुल्हाड़ी से अपना ही गुप्तांग काट डाला। घटना के बाद गंभीर रूप से लहूलुहान हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

​खेत पर गया था युवक, अचानक उठाया आत्मघाती कदम

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, भटीपुरा निवासी राममिलन यादव (उम्र 42 वर्ष) शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत के पास स्थित कुएं पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, वहाँ उसने अचानक पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपने गुप्तांग पर जोरदार वार कर दिया। इस खौफनाक कदम को उठाने के बाद युवक दर्द से तड़पने लगा, लेकिन उसने खुद ही फोन कर अपने चचेरे भाई को इस आत्मघाती कदम की जानकारी दी। घायल राममिलन यादव ने बोला मुझसे जीवन में कोई पाप न हो जाए और मैं गृहस्थ जीवन से पूरी तरह मुक्त होकर साधु बन सकूं, इसीलिए मैंने खुद यह कदम उठाया है।”

​परिजनों में मचा हड़कंप, जिला अस्पताल में उपचार जारी

​भाई के फोन पर घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में खेत की तरफ दौड़े। खून से लथपथ राममिलन को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। वे उसे आनन-फानन में छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों की टीम तुरंत उसके इलाज में जुट गई है। अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस घटना के अन्य पहलुओं और युवक की मानसिक स्थिति की जाँच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button