देश

ब्रेकिंग : 4 करोड़ के सोने की ठगी का आरोपी अंशुल सोनी गिरफ्तार, खड़गपुर से पकड़कर कटनी लाई पुलिस, पूछताछ जारी

कटनी, यशभारत। 4 करोड़ से ज्यादा के सोने की ठगी के मामले के प्रमुख आरोपी अंशुल सोनी को पुलिस ने आज खड़गपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे कटनी ले आई है तथा पूछताछ कर रही है। कोतवाली टीआई अजय सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि न्याय के लिए संघर्ष तेज करते हुए सराफा व्यापारियों ने कल बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस कप्तान अभिनय विश्वकर्मा से मुलाकात की थी। सराफा एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजा सराफ ने एसपी के सामने बिंदुवार सारे तथ्य रखे। एसपी ने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द आरोपी अंशुल सोनी का पता लगा लिया जाएगा। इस बीच इस पूरे घटनाक्रम में सारी प्रक्रिया को संचालित करने के लिए 11 वरिष्ठ सदस्यों की एक टीम बना दी गई। अंततः आज पुलिस ने अंशुल को गिरफ्तार करने में सफलता पा ली।

सराफा कारोबारियों को बड़ी चपत लगाने वाले इस मामले के सामने आने के बाद से सराफा बाजार का माहौल बिगड़ा हुआ था। कारोबारी एसोसिएशन को लेकर दो भागों में बंट गए। दोनों की ओर से अपने अपने कार्यवाहक अध्यक्ष भी घोषित कर लिए जाने के बाद टकराव और अधिक बढ़ रहा था, लेकिन सराफा एसोसिएशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ ने कटनी आकर बिगड़े माहौल को संभालते हुए बीच का रास्ता निकाला और 11 वरिष्ठ सदस्यों की एक टीम बना दी। इस टीम में सुदर्शन सोनी, विष्णु प्रसाद सोनी, सुरेश सोनी, भगवानदास सोनी, विजय सोनी, हरभजनलाल सोनी, राजेंद्र सोनी, सुरेन्द्र सोनी, सुनील सोनी, विपिन सोनी और अशोक अग्रवाल शामिल किए गए हैं। समिति के सदस्यों ने तमाम सराफा कारोबारियों की बैठक में आगामी योजना पर बातचीत की और इसके बाद पुलिस अधीक्षक को एसपी कार्यालय जाकर इस मामले का ज्ञापन सौंपा था। इसके पहले सराफा कारोबारियों ने श्रीराम ज्वेलर्स के संचालक आशीष सोनी को एसोसिएशन का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर न्याय की लड़ाई तेज कर दी थी।

IMG 20250803 1713032

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button