देश

ब्रेकिंग : यशभारत : चंद्रशेखर बने मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री

भोपाल, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मध्यप्रदेश में नया संगठन महामंत्री नियुक्त कर दिया है। चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश भाजपा में हितानंद शर्मा को दूसरी जिम्मेदारी देने के बाद से यह पद रिक्त था। एमपी के साथ अन्य राज्यों में भी संगठन महामंत्री तैनात किए गए हैं। एमपी में अगले साल नगरीय निकाय चुनाव होने है। इसके बाद 2028 में विधानसभा चुनाव होंगे। इस लिहाज से ये नियुक्ति अहम मानी जा रही है। अभी संगठन का काम प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मध्य क्षेत्र के प्रचारक अजय जामवाल की सहमति से देख रहे थे। भाजपा में संगठन महामंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। संगठन में तालमेल बनाने के साथ सत्ता और संगठन में संतुलन बनाने का जिम्मा भी संगठन महामंत्री का होता है। प्रदेश में दतिया उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के मद्देनजर यह महसूस किया गया कि संगठन महामंत्री की कमी से कुछ चीजें व्यवस्थित नहीं हो पाई।IMG 20260924 WA0727 IMG 20260924 WA0734

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button