देश

इंतजार खत्म, आ गई तारीख, नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कल कलेक्ट्रेट सभागार में

IMG 20260923 WA1083कटनी, यशभारत। नगरपालिक निगम कटनी में शासन द्वारा मनोनीत किए गए एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) का शपथ ग्रहण समारोह कल, 24 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 04:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार कटनी में आयोजित होगा। कलेक्टर कार्यालय कटनी द्वारा जारी आदेश (क्रमांक/1323594/स्था0/डीयूडीए/2026, दिनांक 22.09.2026) के अनुसार, मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 17 (ख) (1) के प्रावधानों के तहत नामांकित पार्षदों का यह शपथ ग्रहण समारोह आहूत किया गया है। म.प्र. राजपत्र भाग-2 नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय (वल्लभ भवन, भोपाल) की अधिसूचना (दिनांक 21 अगस्त 2026) के द्वारा नगर निगम कटनी में 08 सदस्यों का मनोनयन किया गया था। इसमें आशुतोष शुक्ला, अभिषेक शर्मा, अम्बरीष वर्मा, अनुराग त्रिसोलिया, नरेश अग्रवाल, प्रमोद तिवारी, शोभा कुरील एवं वेंकटेश मिश्रा शामिल थे। मनोनयन के उपरांत मनोनीत एल्डरमैन आशुतोष शुक्ला का असमय निधन हो गया। उनके निधन से एक पद रिक्त हो गया है। कल आयोजित होने वाले समारोह में अब शेष 7 मनोनीत सदस्य पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित सदस्यों को नियत समय पर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button