जबलपुरमध्य प्रदेश

बेलबाग में बदमाशों ने मचाया कोहराम : घर में घुसकर की तोडफ़ोड़, बाइक की क्षतिग्रस्त, एक युवक घायल

जबलपुर, यशभारत। थाना बेलबाग अंतर्गत रंजिशन पीडि़ता के घर में घुसे चार बदमाशों ने जमकर तोडफ़ोड़ करते हुए बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और घर में पत्थरों से हमला कर एक युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार श्रीमती जैसिन्टा डंागे 36 वर्ष निवासी ब्यौहारबाग ने पुलिस को बताया कि उसके घर में सास अनीता डंागे, देवर विपिन डंागे तथा उसकी बेटियॉ थीं उसी समय कबीर जाट, विकास जाट, संजय जाट एवं समीर जाट सभी पुरानी रंजिश पर घर के अंदर घुसकर गाली गलोज कर तोडफ़ ोड़ करने लगे। आंगन में रखी बाइक पर पत्थर पटक कर छतिग्रस्त कर दिया तथा पत्थर फैंक कर दहशत फैला दी। जिससे देवर विपिन घायल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button