मध्य प्रदेशराज्य

बाघ में मिला वायरस : 8 बाघों की मौत से अलर्ट पर प्रबंधन, किया गया क्वॉरेंटाइन

मंडला। बाघ में वायरस मिलने के बाद वन विभाग प्रशासन अलर्ट मोड पर है । कान्हा टाइगर रिजर्व के किसली रेंज अंतर्गत संदुकखोल क्षेत्र में एक बाघ को असामान्य व्यवहार करते हुए देखा । इसके बाद पार्क प्रबंधन ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रेस्क्यू कर लिया और मुक्की रेंज स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में इलाज और निगरानी के लिए रखा है।

 

बाघ के खून के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, क्योंकि कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) की आशंका के चलते प्रबंधन कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता।

 

बताया जा रहा है कि संदुकखोल पर्यटन क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों ने इस बाघ को अजीब हरकतें करते देखा था। इसकी खबर तुरंत कान्हा प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद से ही बाघ पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

 

वन्यजीव विशेषज्ञों और अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर बाघ के हालात का जायजा लिया। इसके बाद क्वॉरेंटाइन कर दिया गया l

 

 

 

 

क्वारेंटाइन सेंटर में बाघ का इलाज चल रहा है और उसकी सेहत से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अगर जांच रिपोर्ट सही आती है और बाघ पूरी तरह ठीक हो जाता है, तो उसे वापस जंगल में आजाद छोड़ दिया जाएगा।

 

कान्हा टाइगर रिजर्व में पिछले कुछ महीनों में सीडीवी (CDV) संक्रमण की वजह से 6 बाघों की मौत हो चुकी है। इनमें अमही बाघिन और उसके 4 शावक, साथ ही महावीर मेल बाघ भी शामिल है। पिछले करीब दो महीनों में कान्हा में कुल 8 बाघों की मौत दर्ज की गई है, जिसकी वजह से वन विभाग और पार्क प्रबंधन बेहद सतर्क है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button