बहोरीबंद में सेंध लगाकर सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात, नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल ले गए अज्ञात बदमाश

कटनी, यशभारत। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डिहुटा में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर ने देर रात घर की दीवार में सेंध लगाकर भीतर प्रवेश किया और सोने.चांदी के जेवरातों समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारए ग्राम डिहुटा निवासी दिलीप कुमार चौधरी पिता अशोक कुमार चौधरी उम्र 19 वर्ष के घर पर बीते 11 जून की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोला। वारदात रात करीब 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच की बताई जा रही हैए जब परिवार के लोग सो रहे थे। अज्ञात शातिर चोर ने सूनापन पाकर घर की दीवार में सेंध लगाई और भीतर दाखिल हो गया। चोर ने अलमारी और बक्से खंगालकर घर में रखे कीमती सामान को पार कर दिया। चोरी गए कुल मशरूके की कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी जा रही है। सुबह जब परिजनों की आंख खुली, तो घर का सामान बिखरा और दीवार में सुराख देख उनके होश उड़ गए। फरियादी दिलीप कुमार चौधरी की रिपोर्ट पर बहोरीबंद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।







