जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला के शारदा मंदिर में ट्रक पलटा : चालक के पैर के आरपार हुआ सरिया, पुलिस कर रही रेस्क्यू, ट्रक क्षतिग्रस्त

जबलपुर, यशभारत। बरेला के शारदा मंदिर में आज रविवार को दोपहर हड़कंप मच गया जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर ढाल में पलट गया। हादसे में चालक ट्रक में ही फंसा रहा गया। जिसके पैर से सरिया आरपार हेा चुकी हैं। पुलिस टीम चालक को ट्रक से निकाल रही है। वहीं घटना के बाद मौके पर दोनों ओर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया है। जिसके यातायात जाम हो चुका है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर को शारदा मंदिर के पास ढाल में ट्रक क्रमांक एमपी 20 एच 1558 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान परिचालक ने कूंद गया, जो घायल है तो वहीं चालक ट्रक को सम्हालने के चलते ट्रक में ही फंसा रह गया। जिसे बाहर निकाला जा रहा है।

ट्रक के उड़ गए परखच्चे
हादसे के दौरान ट्रक में सरिया लोड था। वाहन लुढकने के बाद ट्रक के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद चालक अंदर ही फंसा है और बातें कर रहा है। वहीं, मौके पर अभी तक क्रेन नहीं मिल सकी है। पुलिस कटर से चालक को बचाने प्रयासरत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button