कटनी

बरही की मंडी से चोरी हुआ था 150 बोरी सरकारी धान, एमपी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों ने डाला पर्दा, आधा माल बरामद, आधे का पता नहीं, कर्मचारी ने सांठगांठ कर झिरिया के व्यापारी को बेचा

कटनी/बरही, यशभारत। सरकारी धान की चोरी गई 150 बोरी धान का आधा माल जो सफेद बोरियों में बंद है। मंडी प्रांगण बरही में रखा हुआ है, जिसे झिरिया के एक व्यापारी के यहां से बरामद किया गया है। एक सप्ताह पूर्व 20 अप्रैल की रात चोरी हुए सरकारी धान के मामले में पुलिस थाना में शिकायत करने की बजाय जिम्मेदार अधिकारी ने पूरे घटनाक्रम में पर्दा डालते हुए रफा दफा कर दिया है, वहीं चोरी कराने वाले कर्मचारी को सबक सिखाते हुए हटाने की भी खबर है। यह पूरा मामला कृषि उपज मंडी बरही में रखा सरकारी धान की करीब 150 बोरी धान गत 20 अप्रैल को चोरी हुई थी। अधिकारियों ने इतने बड़े कांड पर पर्दा डालने का काम किया। चोरी की सूचना न तो स्थानीय पुलिस को दी गई और नही चोरी कराने वाले व्यापारी की खबर ली है। आनन फानन में चोरी हुई आधी धान बरामद कर मंडी में रख दिया गया है, वहीं चोरी कराने वाले कर्मचारी को यहां से हटा देने की खबर है।
चोरी का प्रयास हुआ था, कर्मचारी बढ़ा दिए गए
इस पूरे मामले में एमपी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के ब्रांच मैनेजर सत्येंद्र प्रजापति ने पर्दा डालते हुए बताया कि चोरी का प्रयास हुआ था, जिसके बाद यहां और कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। बहरहाल बरही मंडी प्रांगण में चोरी के बाद बरामद हुआ आधा माल प्राइवेट बोरियों में लाकर मंडी में रख दिया गया है। आखिर क्या वजह थी कि चोरी कराने वाले कर्मचारी और माल खरीदने वाले व्यापारी के खिलाफ जिम्मेदार विभाग के अधिकारी ने कार्यवाई कराने की वजाय पूरे प्रकरण पर ही पर्दा डाल दिया, जो बेहद गंभीर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button